spot_img
Wednesday, April 30, 2025

UPSC MAINS PASS : यूपीएससी मेन्स पास करने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिलेगी 1 लाख की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का...

UPSC MAINS PASS रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के लिए राज्य सरकार ने एक...

Latest Posts

Mahtari Vandan Yojana List : महतारी वंदन योजना लाभार्थी लिस्ट जारी, महिला दिवस पर मिलेगी पहली किस्त, सूची में देखें अपना नाम

Mahtari Vandan Yojana List

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई जिससे महिलाओं को लाभ मिल सकें। इस योजना के तहत 20 फरवरी तक आवेदन जमा किये गए थे। जिसमे प्रथम चरण में करीब 70 लाख आवेदन जमा हुए।

इसके लिए 21 से 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। प्रदेशभर से 9,424 आपत्तियां हैं, जिसका निराकरण किया जा रहा है। आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से शुरू है, जो 29 फरवरी तक किया जाएगा।

Mahtari Vandan Yojana List

सबसे अधिक आपत्तियां कोरबा से आई हैं। वहीं, सबसे कम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से आपत्तियां आई हैं। कोरबा जिले में 2,93,580 तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से 82,366 आवेदन जमा हुए हैं। रायपुर से सबसे अधिक 5,30,903 आवेदन जमा किए गए हैं।

यहां से 208 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। महतारी वंदन योजना एक मार्च से लागू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रूपये दिया जाने का प्रविधान है।

Mahtari Vandan Yojana List

आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त जारी होगी। शासन की ओर से महतारी वंदना योजना के लाभार्थियों की लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में जिन महिलाओं के नाम शामिल हैं, उनको हर महीने 1 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष ₹12,000 (₹1,000 प्रति माह) प्रदान किए जाते हैं।

Mahtari Vandan Yojana List

महतारी वंदना योजना लिस्ट कैसे चेक करें ?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर महतारी वंदना योजना 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको आपके जिले और गाँव का नामदर्ज करना हैं।
  • अब आपको सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके गाँव के नाम के साथ महतारी वंदना योजना की लिस्ट जारी हो जाएगी।
  • आप इस लिस्ट में आपका नाम जांच कर सकते हैं।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.