AB News

Mahtari Vandan Yojana 2024 : महिलाओं के खाते में आएगी पहली किस्त

Mahtari Vandan Yojana 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Scheme) की पहली किस्त रविवार, 10 मार्च 2024 को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की है।

इससे पहले आठ और बाद में सात मार्च की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समय नहीं मिलने से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। महिला हितग्राहियों को मैसेज के माध्यम से 10 मार्च को राशि जारी होने की जानकारी भी दी जा रही है।

READ MORE – CHHATTISGARH LOKSABHA ELECTION 2024 : राज्य में एक बार फिर तीन चरणों में हो सकते हैं चुनाव, पहले बस्तर में मतदान

Mahtari Vandan Yojana 2024

प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये

इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में 1000 रुपये आएंगे। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में दोपहर एक बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रदेश को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।

योजना के लाभार्थियों को कैसे मिलेगा लाभ:-

Exit mobile version