Maharashtra New CM : महाराष्‍ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra New CM : महाराष्‍ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra New CM

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद से ही महायुति के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर चर्चा जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का नया सीएम चुना गया है।

read more – Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर दागे 200 से ज्यादा मिसाइलें, अंधेरे में 10 लाख लोग रहने के लिए मजबूर

तो वहीं एकनाथ शिंदे और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि गुरुवार रात को महायुति के नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।

जिसके बाद इस समीकरण पर मुहर लगी है। बैठक में दोनों सहयोगी दलों ने अपनी सहमति दी कि भाजपा का मुख्यमंत्री बने तो इस पर दोनों दलों को कोई आपत्ति नहीं। दिल्ली स्थित आवास पर मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 2 घंटे तक चली बैठक आधी रात को समाप्त हुई।

आपको बता दें कि इससे पहले देवेंद्र फडणवीस साल 2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। हालांकि, इसके बाद वह एक बार 80 घंटे के लिए भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।

Breaking News National News and Politics