spot_img
Saturday, October 18, 2025

Naxalite Surrender : गरियाबंद में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर संभव…! 20 अक्टूबर को हथियार डालने की अपील…यहां देखें Letter

गरियाबंद, 18 अक्टूबर। Naxalite Surrender : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला तेज हो गया है। महाराष्ट्र और बस्तर के बाद अब गरियाबंद...

Latest Posts

Maharashtra Jharkhand Election 2024 update: महाराष्ट्र और झारखंड में कब और कितने चरण में मतदान, कब आएगा परिणाम, जानें डिटेल

Maharashtra Jharkhand Election 2024 update

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। आज दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव तरीखों का ऐलान कर दिया। झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे, 13 नवंबर, 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे वहीं महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

महाराष्ट्र विधानसभा, जिसकी कुल 288 सीटें हैं, का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

मुख्राय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया तारीखों का ऐलान

उपचुनाव भी दो चरणों में होंगे

इसके साथ ही  48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी दो चरणों में होंगे। 47 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि 1 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे भी 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

वही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई दी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में एक भी गोली नहीं चली और न ही कोई हिंसा हुई।

Maharashtra Jharkhand Election 2024 update

यूपी में 10 विधानसभा की सीटों पर चुनाव

इसके अलावा, चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान करेगा। इसके लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.