spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Relief in Naan Scam : छत्तीसगढ़ नान घोटाले में बड़ी राहत…! IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को कोर्ट से जमानत…लेकिन टुटेजा को...

रायपुर, 17 अक्टूबर। Big Relief in Naan Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और...

Latest Posts

Maharashtra Cylinder Blast : मुंबई की श्रीराम सोसाइटी में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुआ हादसा, भीषण आग में 2 लोग झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी

Maharashtra Cylinder Blast

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विक्रोली इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रीराम सोसाइटी में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गयी है। जिसमे दो लोग बुरी तरह से झुलस गए है। घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read more – CG FRAUD NEWS : छत्‍तीसगढ़ के बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगे 1 करोड़

इस मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई के विक्रोली इलाके की श्रीराम सोसाइटी में सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक विक्रोली इलाके में शनिवार रात सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

Maharashtra Cylinder Blast

इसके बाद झोपड़ी में आग लग गई। जिस झोपड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगी, वह संजय नगर के श्रीराम सोसाइटी में स्थित है। जहा रात करीब 9:35 बजे ये घटना घटित हुई। आग लगने की वजह से वायर के साथ ही घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। जिसके बाद लोगो ने आनन फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

जब ये घटना हुई, उस समय झोपड़ी में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में 46 वर्षीय धनंजय मिश्रा लगभग 99 प्रतिशत तक झुलस गए है। तो वहीं 45 वर्षीय राधेश्याम पांडे लगभग 92 प्रतिशत झुलस गए हैं। दोनों घायलों का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है। वही आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

read more – HATHRAS ACCIDENT : UP के हाथरस में गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी ,14 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.