Maharashtra Congress Candidate List : महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों कि तीसरी सूची की जारी, देखिये सूची में कौन-कौन है शामिल

Maharashtra Congress Candidate List : महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों कि तीसरी सूची की जारी, देखिये सूची में कौन-कौन है शामिल

Maharashtra Congress Candidate List 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार रात को तीसरी लिस्ट जारी की है। तीसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इसके पहले कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 नामों का ऐलान किया था। बता दें कि कांग्रेस ने पहली और दूसरी सूची में कांग्रेस ने 48 और 23 कैंडिडेट के नाम घोषित किए थे।

इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक 87 कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सूची में खामगांव से राणा दिलीप कुमार को टिकट दिया गया है। पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे को दिग्रस सीट से टिकट दिया है। साथ ही मेलाघाट से हेमंत नंदा चिमोटे को उम्मीदवार बनाया गया है। गढ़चिरोली से मनोहर तुलसीराम को प्रत्याशी बनाया गया है।

read more – Amit Shah WB Visit : केंद्रीय गृह मंत्री शाह का कोलकाता दौरा, भारत-बांग्लादेश सीमा पर नए टर्मिनल और ‘मित्रता द्वार’ का करेंगे उद्घाटन, BJP सदस्यता अभियान का करेंगे शुभारंभ

Maharashtra Congress Candidate List 

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने शनिवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि, अरविंद केजरीवाल MVA के लिए कैंपेनिंग करेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, राकांपा शरद गुट और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शामिल हैं। 23 अक्टूबर को ही तीनों दलों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी।

जारी सूची –

महाराष्ट्र में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को होंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

 

read more – PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, साझा करेंगे 115वीं बार अपने विचार

Breaking News National News and Politics