Maharashtra Cabinet : नागपुर में होगा आज देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए कौन होगा मंत्रिमंडल में शामिल

Maharashtra Cabinet : नागपुर में होगा आज देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए कौन होगा मंत्रिमंडल में शामिल

Maharashtra Cabinet

नागपुर। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होना है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आज नागपुर में शाम 4 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होना है। बता दें कि विधानसभा चुनावों में महायुति की प्रचंड जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दो डिप्ट सीएम के साथ शपथ ग्रहण की थी।

इसके बाद से महाराष्ट्र में नए मंत्रिमंडल को लेकर महायुति में नामों पर चर्चा जारी थी। फडणवीस मंत्रिमंडल में करीब 35 मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। तो वहीं भाजपा के 19 विधायक मंत्री बन सकते हैं। महायुति की पिछली सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 28 थी। इसमें एक सीएम और दो डिप्टी सीएम शामिल थे।

Breaking News नेशनल न्यूज एंड पॉलिटिक्स