MAHALAKSHMI NARI NYAY YOJNA
रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। रायपुर शहर के चारों विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर इस योजना की शुरुआत की गई। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है जिसके तहत हर घर की महिलाओं को 8333 रु प्रतिमाह देने का वादा किया गया है। इस दौरान विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस नेताओं ने रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में योजना के फॉर्म भरवाने के साथ ही साथ महिलाओं को उससे होने वाले फायदे की जानकारी दी गई।
इस योजना के तहत कांग्रेस ने प्रत्येक महिला को हर साल 1 लाख रुपए देने का वादा किया है। महिलाओं में इस गारंटी को लेकर काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है घरेलू गैस खाद्य पदार्थों की कीमतें दिनों दिन आसमान छूती जा रही है भाजपा देश में बढ़ती महंगाई को देश के नागरिकों पर थोप रही है, जिसकी वजह से हर घर में कलह और हर घर में लड़ाई बढ़ती जा रही है। आमदनी है कम और खर्चा है ज्यादा।
MAHALAKSHMI NARI NYAY YOJNA
विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधार कर महिलाओं को ताकत देने के लिए एवं प्रत्येक नारी को न्याय मिले इसके लिए भारत देश के समस्त परिवारों की महिला को महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश कर्नाटक और तेलंगाना की महिलाओं के खाते में सीधे आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे हर महिला सशक्त बनेगी जिसके साथ हमारा देश भी मजबूत बनेगा। विकास ने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक गारंटी मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह हर घर की महिलाओं को 8,333 रुपए दिए जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेस प्रत्याशी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की गारंटियों को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। सभी लोकसभा प्रत्याशी 5 से 10 लाख फॉर्म अपने-अपने क्षेत्र में भरवाने की कोशिश में हैं। पार्टी का मानना है कि फॉर्म जमा करने का असर ज्यादा होगा।
रायपुर लोकसभा में 10 से अधिक स्थानों पर फॉर्म भराया गया। इसमें पश्चिम विधानसभा के कबीर चौक, मोहबा बाजार चौक, शर्मा कोल्ड स्टोरेज, दक्षिण विधानसभा के लाखेनगर चौक, कालीबाड़ी चौक, हरदेववाला मंदिर के सामने, कटोरा तालाब, उत्तर विधानसभा के गुरूनानक चौक मंडी गेट ग्रामीण विधानसभा के मोवा एफसीआई के पास और सतनाम भवन सांई मंदिर गुरुद्वारे के पास, महावीर नगर अमलीडीह आदि स्थानों में कांग्रेस पार्टी की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना का फॉर्म भरवाकर शुभारंभ किया गया।
MAHALAKSHMI NARI NYAY YOJNA
इस कार्यक्रम मे रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा, छाया विधायक पंकज शर्मा, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, महेंद्र छाबडा, संजय पाठक, शिव सिंह ठाकुर, एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, श्री कुमार मेनन, मनीराम साहू, सुन्दर लाल जोगी, सुरेश चन्नावार, घनश्याम क्षत्री, नागभूषण राव, जसबीर ढिल्लन, निशा देवेंद्र यादव, प्रमोद मिश्रा, सहदेव व्यवहार, आकाशदीप शर्म, इंद्रजीत राजपूत, धनंजय ठाकुर, ममता राय, मदन तालेडा, आषा चौहान, सुनीता शर्मा, गंगा यादव, कल्पना सागर, तब्सुम बानो, प्रीती सोनी, राधिका शेट्टी, कमलाकांत शुक्ला, नीलम जगत, शीतल कुलदीप बोगा, विष्णु बारले, अमित दास, सतनाम सिंह पनाग, समीर अख्तर, उत्तम साहू, अशोक सिंह ठाकुर, देवकुमार साहू, सुनील भुवाल, अरूण जंघेल, प्रशांत ठेंगड़ी, सचिन शर्मा, सुमीत दास, नवीन चन्द्राकर व हजारों की संख्या में महिलाएँ सम्मिलित हुई।
कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया है
1. महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
2. आधी आबादी-पूरा हक: इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।
3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।
4. अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक और जरूरी मदद देने के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।
5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।