AB News

Mahadev Satta App Case : ED ने किया सूरज और गिरीश के खिलाफ किया बड़ा खुलासा, आज कोर्ट में होगा सूरज और गिरीश की पेशी

Mahadev Satta App Case

रायपुर। कोलकाता और भोपाल से गिरफ्तार हुए सूरज और गिरीश की आज कोर्ट पेशी है। इन दोनों पर आरोप है की वे महादेव सट्टा ऐप के संचालक है। ED ने सूरज को कोलकाता से और गिरीश को भोपल से गिरफ्तार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरीश तलरेज पर सूरज चोखानी के ऊपर करीब 423 करोड़ रूपए का लेनदे , मनी लॉन्डरिंग और शेयर मार्किट में पैसों लगाने का आरोप है। वही दूसरी ओर गिरीश तलेजरा के खतों में करोड़ो रूपए की ट्रांसक्शन मिला था। ED के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग का इन्वेस्टिगेशन चल रहा था उसमें आखिरी गिरफ्तारी नीतीश दीवान की हुई थी, उसके स्टेटमेंट में कुछ नए तथ्य सामने आए। तथ्यों की पुष्टि करने के लिए सूरज और गिरीश का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है। अब इन रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों की आज पेशी कोर्ट पेशी होगी।

Mahadev Satta App Case

दोनों का सम्बन्ध महादेव सट्टा ऐप

मिली जानकारी के अनुसार बतया जा रहा है सूरज और गिरीश का कनेक्शन महादेव सट्टा ऐप से है। महादेव ऐप की एक और बेटिंग ऐप है लोटस 365 जिसे गिरीश तलरेजा संभालता था। और सौरभ चंद्राकर के साथ मिलकर काम करता था। मिली जानकारी के मुताबिक एक बर्थडे पार्टी में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोग शामिल हुए थे। दुबई में आयोजित की गई इस पार्टी में गिरीश तलरेजा भी शामिल हुआ था। ED के पास उस बर्थडे पार्टी का वीडियो भी मिला है जिसमें महादेव ऐप के प्रमुख भी मौजूद है।

Also Read – CG DAL-BHAT KENDRA : अब कोरबा में मिलेगा 5 रुपए में भरपेट खाना, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज करेंगे दाल भात केंद्र का शुभारंभ

रविवार को गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी की वकील ने कोर्ट में कहा कि दोनों को ED ने 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश नहीं किया है। सूरज चोखानी के वकील आयुष जिंदल ने कहा है कि हमने कोर्ट में यह बताया कि अरेस्ट इल्लीगल है क्योंकि क्लाइंट को 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश नहीं किया गया।

Mahadev Satta App Case

ED कह रही है हरिशंकर टिंबरेवाल है जिसके पैसे हमारे पास आए, उन पैसों को शेयर मार्केट में लगाया गया है। हरिशंकर के पैसे महादेव ऐप के जरिए आए हैं यह आरोप लगाए गए हैं। इस बात में कोई दम नहीं कोई तर्क नहीं है। ED ने गिरफ्तारी शनिवार देर रात 12:55 बजे की बताई है जबकि सूरज चोखानी को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

 

Exit mobile version