Madhya Pradesh News : इंदौर के अनाथ आश्रम में दो दिनों के भीतर 3 बच्‍चों की मौत, अन्य 12 का अस्पताल में उपचार,  कलेक्टर ने भेजा जांच टीम

Madhya Pradesh News : इंदौर के अनाथ आश्रम में दो दिनों के भीतर 3 बच्‍चों की मौत, अन्य 12 का अस्पताल में उपचार, कलेक्टर ने भेजा जांच टीम

Madhya Pradesh News

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम में दो दिनों के भीतर अचानक तबियत बिगड़ने से 3 बच्‍चों की मौत हो गई। वही 12 बच्चों की हालत अभी गंभीर है। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। यह आश्रम शहर के मल्‍हारगंज क्षेत्र में स्थित है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद इन्‍हें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस आश्रम में लगभग 204 बच्‍चे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बच्‍चों के खून में संक्रमण के कारण तबीयत बिगड़ी है। इस कारण दोनों बच्चों की मौत हुई और बाकी का अभी इलाज किया जा रहा है।

बच्‍चों को एमवाय अस्‍पताल से चाचा नेहरू अस्‍पताल उपचार के लिए रेफर किया गया। वही आज सुबह सात वर्षीय आकाश नामक बच्‍चे की भी मौत हो गई। बच्‍चों की मौत के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। बच्‍चों की मौत के बाद आश्रम प्रबंधन ने बाल कल्‍याण समिति को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।

Madhya Pradesh News

बच्चों को इंफेक्शन कैसे हुआ, इसकी अभी जांच की जा रही है। मामले की जानकारी जब इंदौर डीसीपी विनोद मीणा को लगी तो वे भी बच्चों को देखने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचे।

इस आश्रम की शुरुआत 2006 में हुई थी जब यहां पर 78 दिव्यांग बच्चों रहते थे। युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज से प्रेरणा लेकर इस आश्रम को शुरू किया गया था। यहां पर 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे रहते है और दिलचप्स बात यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में सभी बच्चों के साथ उनकी मां का नाम डॉक्टर अनीता शर्मा लिखा हुआ है। दरअसल, अनीता शर्मा यहां की प्राचार्य हैं। वहीं, सभी के पिता के नाम की जगह आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा लिखा गया है।

READ MORE – ASSAM FLOOD : असम में आये बाढ़ से 6 लाख से ज्यादा लोग बुरी तरह प्रभावित, 44 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 27 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतवानी, 3 राज्यों में रेड अलर्ट

Breaking News National News and Politics