MADHYA PRADESH NEWS
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में देर रात 1842 का बना हॉक गंज बरंडा का ऐतिहासिक दरवाजा गिर गया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के मुताबिक खुदाई के दौरान मलबा हटा रही मशीन के ऊपर ही ऐतिहासिक दरवाजा भरभराकर गिर गया। इस घटना में जेसीबी मशीन चालक घायल हो गया है।
जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। खुदाई करवा रहा स्वप्निल बजाज उक्त घटना के बाद से अभी तक फरार है।
MADHYA PRADESH NEWS
खबरों के मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के बीच बाजार बरंडा में भवन निर्माण के दौरान शहर का ऐतिहासिक दरवाजा भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे जेसीबी सहित कई मजदूर दबे हुए थे।
हालांकि, सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना परमिशन के स्वप्निल बजाज नाम का व्यक्ति भवन निर्माण कर रहा है। पुलिस सहित नगरपालिका और एसडीआरएफ टीम मौके पर मौजूद रहे।