Madduramma Devi Temple : कर्नाटक में मंदिर मेले के लिए निकला 100 फुट ऊंचा रथ गिरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, हताहत की कोई खबर नहीं

Madduramma Devi Temple : कर्नाटक में मंदिर मेले के लिए निकला 100 फुट ऊंचा रथ गिरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, हताहत की कोई खबर नहीं

Madduramma Devi Temple

बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) में एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाया गया 100 फुट से ज्‍यादा ऊंचा रथ शनिवार को गिर गया। रथ के आसपास काफी संख्‍या में श्रद्धालुओ की भीड़ थी। रथ को गिरता देख श्रद्धालुओं की भीड़ उसके गिरने वाले स्‍थान से समय रहते हटने में कामयाब रहे।

 

READ MORE –  HEATHROW AIRPORT : हीथ्रो वाई अड्डे पर ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक जेट के बीच हुई टक्कर, टला बड़ा हादसा

इस हादसे में किसी को चोट लगने की खबर नहीं है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धूल का गुबार उठते और लोगों को बचने के लिए दौड़ते देखा जा सकता है।

दरअसल, हुस्‍कुर मद्दुरम्‍मा मंदिर मेले के लिए रथ बनाया गया था। यह आयोजन हर साल बेंगलुरु के नजदीक अनेकल में आयोजित किया जाता है। ऐसे चार रथों को बैलों और ट्रैक्टरों के जरिए खींचकर शहर में ले जाया जा रहा था। उसी वक्‍त उनमें से एक रथ झुकने लगा और यह हादसा हुआ।

रथ के गिरने के दौरान एक बिजली का खंभा भी बाल-बाल बचा। वहीं इसके गिरने के कारण चारों ओर धूल का गुबार छा गया। दुर्घटना के कारण रथ को खींच रहे कुछ बैल भी उत्तेजित हो गए।

READ MORE – BIJAPUR NAXAL ENCOUNTER : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख के इनामी समेत तीन नक्‍सली ढेर, LMG-AK-47 बरामद

Breaking News National News and Politics