LUCKNOW NEWS
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में शनिवार देर रात पार्टी कर लौट रही दो लड़कियों पर युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने लड़कियों को दौड़ा कर बेल्ट से पीटा। लड़कियों को बचाने के लिये दो लड़कों ने विरोध किया तो हमलावर आरोपियों ने इनमें से एक युवक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह युवक जमीन पर गिर गया।
इसके बाद वह अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीर वीडियो बनाने लगे तो हमलावर युवक वहां से भाग निकले। घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े की शुरुआत हमलावरों के साथ मौजूद लड़कियों के बीच कहासुनी से हुई थी।रविवार सुबह जब इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा तो अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरू की।
LUCKNOW NEWS
पीड़ित लड़कियों ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक पीड़ित लड़की रायबरेली निवासी है। यहां तेलीबाग में रह रही है। पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इससे पहले भी कई बार इस एरिया में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
वही घायल युवक करीब 15 मिनट तक खून से लथपथ पड़ा तड़पता रहा। दोनों लड़कियों को भी चोट लगी है। इनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सीसी टीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के जानने वाले है।
LUCKNOW NEWS
इनमें किसी आपसी विवाद पर झगड़ा हुआ है। जिसमे एक युवक बीच बचाव करने लगा, तो हमलावर उस पर हमला कर दिए। काले रंग की जैकेट पहने युवक के सिर पर ताबड़तोड़ डण्डे से कई वार कर दिये। राहगीरों ने इसकी सूचना गोमतीनगर पुलिस को दी। घायल को लोहिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक यह युवक राहगीर है या लड़कियों के साथ ही पार्टी से आया था, इस बारे में पीड़ित लड़कियों ने साफ नहीं बताया।
Also Read – DELHI BUDGET : दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये!