LPG Cylinder Price : आज फिर बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमत

LPG Cylinder Price : आज फिर बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमत

LPG Cylinder Price

नई दिल्ली। ऑयल कंपनियों ने शनिवार को 19 किलो वाले काॅमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। जिसके कारण संशोधित दरों के अनुसार एलपीजी सिलेंडर के नए रेट में आज से 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब दिल्ली में 1 सितंबर से 19 किलो वाला काॅमर्शियल गैस सिलेंडर 1691.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1652.50 रुपये का था। वही थोड़ी राहत भरी खबर ये है कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

read more – Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन भी भारत का शानदार प्रदर्शन, जानिए आज भारत का शेड्यूल

बता दें, नई दरों के अनुसार आज से काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब दिल्ली में 19 किलो वाले काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गई।

वहीं कोलकाता में नई कीमत 1802.50 रुपये, मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1644 रुपये और चेन्नई में एक सितंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1855 रुपये हो गई है।

बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में सिलेंडर के दामों को अपडेट करती हैं। पिछले महीने यानी एक अगस्त को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों को बढ़ाया गया था। अगस्त में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था।

हालांकि इस बार करीब 39 रुपए तक दरों में इजाफा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता जैसे विभिन्न कारक इन मूल्य निर्धारण निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Breaking News National News and Politics