Lok Sabha Phase 6 Voting Update
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों के लिए मतदान जारी है। अब तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 1 जून को सातवें चरण में आखिरी 56 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव परिणाम 4 जून को आएगा।
चुनाव आयोग के ऐप वोटर टर्नआउट के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 70 प्रतिशत के पार चला गया है वहीं सबसे कम उत्तर प्रदेश में 43.95 में दर्ज किया गया है।
इससे पहलें दोपहर 1 बजे तक 39.13% प्रतिशत हुआ मतदान दर्ज किया गया था। मतदान की शुरुआत ठीक थी। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों में 10.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। तब भी सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 16.54% था हालांकि सबसे कम ओडिशा में 7.43% मतदान हुआ था
Lok Sabha Phase 6 Voting Update
दिल्ली AAP की मंत्री आतिशी ने डाला वोट ..
पीएम मोदी ने छठे चरण के मतदान के लिए सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा, “मैं लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अधिकतम संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं। हर वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र तब फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है जब जनता चुनाव प्रक्रिया में उत्साह से भाग लेती है। माताओं, बहनों और बेटियों के साथ, युवा मतदाताओं से मेरा विशेष अनुरोध है कि वे अपना मताधिकार जरूर प्रयोग करें।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना वोट डाला..
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल और बच्चों के साथ मतदान केंद्र पर वोट डाला …