spot_img
Wednesday, April 30, 2025

SRI VARAHALAKSHMI TEMPLE COLLAPSE : विशाखापट्टनम में श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में हादसा, दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत, चंदनोत्सव में मचा कोहराम

SRI VARAHALAKSHMI TEMPLE COLLAPSE आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बुधवार तड़के एक बड़े हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। प्रसिद्ध श्री वराहालक्ष्मी...

Latest Posts

Lok Sabha Elections Voting Live Updates : आम चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, बंगाल नंबर एक, दो नंबर पर त्रिपुरा, सीजी का आंकड़ा देखने पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Elections Voting Live Updates

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोट डाले गए हैं। सीटों के हिसाब से ये सबसे बड़ा फेज था। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। सुबह 7 बजे से शाम 6 हुई वोटिंग में 66.92 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे ज्यादा 80% वोटिंग त्रिपुरा में हुई, जबकि सबसे कम 48% वोटिंग बिहार में हुई।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शाम 7 बजे तक कु 60.03 फीसदी मतदान हुआ। कुछ बूथ पर 6 बजे के बाद भी वोटर्स की लाइन लगी थी लिहाजा वोटिंग का अपडेट बढ़ सकता है।

किस राज्य में कितनी फीसदी मतदान

राज्य वार देखें तो शुक्रवार शाम 6 बजे तक के वोटिंग पर्सेंट पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 77.57 फीसदी था। दूसरे नंबर त्रिपुरा रहा, जहां 76.10 फीसदी वोटिंग हुई।

मेघालय में 69.91 फीसदी

मध्य प्रदेश में 63.25

तमिलनाडु में 62.08

यूपी में 57.54 फीसदी

बिहार में 46.32 फीसदी

महाराष्ट्र में 54.85

उत्तराखंड में 53.56

जम्मू-कश्मीर में 65.08

राजस्थान में 50.27

छत्तीसगढ़ में 63.41

असम में 70.77 फीसदी

 अरुणाचल में 64.07

नगालैंड 56.18

मिजोरम में 53.96

सिक्किम 68.06 फीसदी

मणिपुर 68.62 फीसदी

अंडमान निकोबार में 56.87

लक्षद्वीप में 59.02

पुडुचेरी में 72.84 फीसदी मतदान

मतदान की शुरुआत बेहद सामान्य रही। सुबह 9 बजे तक करीब दस फीसदी, एक बजे तक औसत 40.17% फीसदी और दोपहर बाद तीन बजे तक 52.92 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले नजर राज्यवार ताजा अपडेट पर डाल लेते हैं

Lok Sabha Elections Voting Live Updates

ये आंकड़ा दोपहर तीन बजे के बाद का है।

अंडमान निकोबार 45.48%

अरुणाचल 53.02%

असम 60.70%

बिहार 39.73%

छत्तीसगढ़ 58.14%

जम्मू-कश्मीर 57.09%

लक्षद्वीप 43.98%

मध्य प्रदेश 53.40%

महाराष्ट्र 44.12%

मणिपुर 62.58%

मेघालय 61.95%

मिजोरम 48.93%

नगालैंड 50.61%

पुडुचेरी 58.86%

राजस्थान 41.51%

सिक्किम 52.72%

तमिलनाडु 50.80%

त्रिपुरा 68.35%

उत्तर प्रदेश 47.44%

उत्तराखंड 45.53%

बंगाल 66.34%

कुल 52.92%

राज्यों में प्रमुख सीटें
मतदान शुरू होने के बाद पूर्वी राज्य बंगाल, त्रिपुरा से लेकर में मेघालय तक बंपर वोटिंग की खबर आई है।
पहले चरण में बंगाल की 4, UP की 8, बिहार की 4, MP की 6 और CG यानी छत्तीसगढ़ की एक सीट पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा तमिलनाडु 39 और उत्तराखंड की 5 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

Lok Sabha Elections Voting Live Updates

दोपहर एक बजे तक 40.17% फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। इसे आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं
त्रिपुरा 53.04%

पश्चिम बंगाल 50.96%

मेघालय 48.91%

मध्य प्रदेश 44.18%

तमिलनाडु 39.51%

यूपी 36.96%

बिहार 32.41%

उत्तराखंड 37.33%

जम्मू-कश्मीर 43.11%

राजस्थान 33.73%

छत्तीसगढ़ 42.57%

असम 45.12%

पुडुचेरी 44.95%

अरुणाचल 35.65%

नगालैंड 38.83%

मिजोरम 37.03%

सिक्किम 36.82%

मणिपुर 45.68%

अंडमान निकोबार 35.7%

लक्षद्वीप 29.91%

महाराष्ट्र 32.36%

Lok Sabha Elections Voting Live Updates

अब आपको बताते हैं कि वोटिंग के दौरान कहां कहां हिंसा की छुटपुट घटनाएं हुई।

ऐसे इलाकों में सबसे पहला नाम मणिपुर का है। यहां के बिष्णुपुर में फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग जख्मी हुए हैं। हिंसा को देखते हुए राज्य की आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। इसके अलावा बंगाल का कूचबिहार और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट की खबर है। इस धमाके में एक असिस्टेंट कमांडेट और जवान घायल हुआ हैं।

अगर वोटिंग का शुरुआती रुख देखें तो सुबह नौ बजे तक करीब दस फीसदी औसत था। इसके बाद वोटिंग का आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। फिलहाल तेज गर्मी के बाद भी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अब इसका लाभ किसे होगा। इसका अनुमान मतदान समाप्ती के बाद ही चल जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.