AB News

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5 Voting Updates : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.28% फीसदी मतदान दर्ज

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5 Voting Updates

देश में लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जारी है। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर पांचवे चरण का मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक लगभग 10.28% मतदान दर्ज किया जा चुका है। पांचवें चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान जारी है, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं।

सुबह 9 बजे तक 10.28 % मतदान
सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। सुबह 9 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत : 10.28 % है।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : यूपी के पोलिंग बूथ पर 8 बार बीजेपी को वोट देने वाला युवक गिरफ्तार, सभी मतदान कर्मी सस्पेंड, बूथ पर दोबारा मतदान होने की संभावना

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5 Voting Updates

पांचवें चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उप्र) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) शामिल हैं।

543 लोकसभा सीटों में चौथे चरण तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज पांचवे चरण की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

Exit mobile version