spot_img
Monday, June 16, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Lok Sabha Elections 2024 In CG: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 19, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग, देश में 7 फेज में चुनाव; 4 जून को आएगा रिजल्ट

Lok Sabha Elections 2024 In CG

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान शनिवार को हो गया। देश की 543 सीटों पर 7 फेज में चुनाव होगा और इसका रिजल्ट 4 जून को रिजल्ट आएगा। वहीं, अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश की 11 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग होनी है। चार जनू को पूरे देश की सीटों का रिजल्ट आएगा।

 

प्रदेश में मतदान का पहला दौर 19 अप्रैल को होगा। इस तारीख को सिर्फ एक सीट बस्तर लोकसभा पर वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। इस दिन प्रदेश की 3 सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। तीसरे और प्रदेश के लिहाज से आखिरी चरण 7 मई को होगा। इस चरण में 7 लोकसभा सीटों जिनमें सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सीट पर वोटिंग होगी।

गौरतलब है कि 2019 में भी 3 चरणों में प्रदेश में वोटिंग हुई थी। इस दौरान एक अच्छी खबर है ये है कि प्रदेश में हुए 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव के लिए 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स बढ़ गए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं।

जानिए छत्तीसगढ़ में 11 सीटों का गणित

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 06 हैं। एसटी के लिए 04 और एससी वर्ग के लिए 01 सीट रिजर्व की गई है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

2019 के चुनाव में 71.49 फीसदी वोटिंग हुई

पिछले यानी 2019 लोकसभा चुनाव में वोटिंग का आंकड़ा देखे तो छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 1 करोड़ 35 लाख 82 हजार 366 वोटर्स ने वोट डाला था। कुल 71.49 फीसदी मतदान हुआ था। 2019 में प्रदेश की रायगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77.78 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ था बिलासपुर लोकसभा सीट पर 64.36 फीसदी के साथ सबसे कम वोट पड़े थे

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.