spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Departmental Action : महिला एवं बाल विकास विभाग के DPO रेणु प्रकाश एकतरफा भारमुक्त…! गजेंद्र सिंह देव को मिला प्रभार

कोरबा, 14 अक्टूबर। Departmental Action : महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों के सुर्खियों में आने और जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश के...

Latest Posts

LOK SABHA ELECTIONS 2024 : पीएम मोदी का आज हिमाचल, गुरदासपुर और जालंधर में धुवादार चुनावी दौरा

LOK SABHA ELECTIONS 2024

लोकसभा चुनाव 2024 महोत्स्व अब कुछ ही दिनों में समाप्त होने की कगार पर है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5 चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं तो वहीं, 25 मई को छठे चरण और 1 जून को सातवें चरण लिए मतदान होना है। जिसका परिणाम 4 जून को आएगा।

READ MORE – TARN TARAN BORDER : BSF के जवानों की सतर्कता के कारण मिली बड़ी सफलता, तरनतारन सीमा पर 1 पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल 4 सीटें हैं जिन पर सभी राजनितिक दलों की नजर है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज 24 मई शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां करने में लगे है। इसी क्रम में पीएम मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे शिमला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोपहर 1:15 बजे मंडी बीजेपी प्रत्याशी कंगना के लिए प्रचार कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां गुरदासपुर में पीएम मोदी दोपहर 3:30 बजे और जालंधर में शाम 5:30 बजे चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.