spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

LOK SABHA ELECTIONS 2024 : होली बाद चढ़ेगा प्रदेश में चुनावी रंग, मोदी-राहुल समेत अन्य दिग्गज नेताओं के सभा का आयोजन

LOK SABHA ELECTIONS 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस में राष्ट्रीय नेताओं का प्रचार अभियान को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। होली खत्म होने के बाद जल्द ही राजनीतिक दलों के बड़े नेता छत्तीसगढ़ आने वाले है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं छत्तीसगढ़ में होनी है।

तो वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आने की खबरें है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल के बाद इन बड़े नेताओं के सभा का शेड्यूल जारी हो सकता हैं। दोनों राजनितिक दलों ने शीर्ष नेताओं के चुनाव प्रचार के लिए कार्यक्रम की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

READ MORE – RAIPUR CRIME NEWS : रायपुर के पीएम आवास परिसर में सिक्योरिटी गार्ड ने गुंडे बुलवाकर कालोनी वासियों की करवाई पिटाई, तीन घायल, मोबाइल चोरी के आरोप

LOK SABHA ELECTIONS 2024

होली के बाद दोनों राजनितिक दलों के स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने की संभावना है। बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। सूची में शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के भी नाम शामिल थे।। कांग्रेस ने 40 नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए थे।

खबरों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस इस ‘लोकसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में प्रचार के लिए फिल्मी हस्तियों को चुनाव मैदान में उतार सकते है। पार्टी में शामिल फिल्मी हस्तियों को तो स्टार प्रचार बनाऐंगे ही। इसके साथ-साथ ही बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता और अभिनेत्री को स्टार प्रचारक बनाने का प्लान बनाया गया है। स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जायेगा। इसके लिए दोनों राजनितिक दलों ने अभी से लोक कलाकारों की टीम से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

LOK SABHA ELECTIONS 2024

विस चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ी गीतों को चुनाव प्रचार में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में लोकसभा का चुनाव तीन चरणों में होना है। दोनों ही राजनितिक दलों का फोकस सबसे पहले बस्तर पर रहेगा, क्योंकि पहले चरण में एकमात्र सीट बस्तर में ही चुनाव होना है। ऐसे में सबसे पहले बस्तर से ही चुनावी सभाओं का शुभारंभ होना है।

चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होना है। वहीं भाजपा लोकसभा की सभी 11 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। तो कांग्रेस की ओर से अभी सिर्फ छह सीटों पर ही उम्मीदवार तय किए गए हैं।

READ MORE –  PRESS NOTE OF NAXALITES : बीजापुर में अज्ञात हमलावरों ने तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, जाँच में जुटी पुलिस, प्रेस नोट के जरिये नक्सलियों ने किया जिला बंद का ऐलान

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.