lok sabha election date 2024
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता 16 मार्च की शाम के बाद कभी भी लग सकती है। चुनाव की आचार संहिता और मतदान की संभावित तारीखों को लेकर हर व्यक्ति अपने स्तर पर अनुमान लगा रहा है। इसके बाद राजनीतिक दलों को चुनाव में कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। पिछली बार की अपेक्षा लोकसभा चुनाव 2024 कम चरणों में संपन्न कराए जा सकते है। भारत के चुनाव आयोग के एक पत्र से संकेत मिले हैं कि 16 अप्रैल के बाद की तारीखों में चुनाव हो सकते हैं।
lok sabha election date 2024
सूत्रों के मुताबिक इस बार चुनाव अप्रैल-मई में 7 चरणों में हो सकते हैं। वही आचार संहिता की बात करें तो वो अब कभी भी लग सकता है। यानी चुनाव आयोग आने वाले कुछ घंटों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
पहले कहा जा रहा था कि चुनाव आयोग भी फरवरी में तारीखों का ऐलान करके सभी को चौंका देगा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च में किया जाएगा। 2019 में 10 मार्च को आचार संहिता लग गई थी। तब देश में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में चुनाव आयोजित किए गए थे।
अब इस बार 25 मार्च को होली है। वहीं अप्रैल तक परीक्षाओं का आयोजन होगा। इस बार भी मार्च अंत तक चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। आचार संहिता लगने के कम से कम 30 दिनों बाद चुनाव कराए जाएंगे।
READ MORE – TIKTOK BAN IN AMERICA : भारत के बाद अमेरिका ने भी चीनी ऐप टिकटॉक पर लगया बैन, सदन ने पारित किया विधेयक