Lok Sabha Election 2024 EC Live update
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया। देश में पिछली बार की तरह इस बार सात फेज में होगा। ये जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
लोकसभा चुनाव 7 फेज में कराया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में चुनाव कराए जाएंगे।
पहला चरण
15 से 18 अप्रैल के बीच पहले फेज पहला फेज होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को ही। इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी. पहले चरण में कुल मिलाकर 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
Lok Sabha Election 2024 EC Live update
दूसरा चरण
दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा। इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
तीसरा चरण
तीसरे चरण में 12 राज्यों के साथ केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा. तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी।
चौथा चरण
चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा। इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
Lok Sabha Election 2024 EC Live update
पांचवा चरण
पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई कराएगी। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
छठवां चरण
छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को होगी। इस दिन देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
सातवां चरण
सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। इसमें 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी। इस दौरान लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा।