Lok Sabha Election 2024 7th Phase Voting
आज लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण यानी की अंतिम चरण के मतदान हैं। 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है, जो सुबह ठीक 7 बजे शुरू हो गई थी और शाम 6 बजे तक चलेगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है।
इस चरण में कुल मिलाकर 904 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट पर दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को मतदान के लिए बाहर निकालना चुनौती भरा काम होगा।
Lok Sabha Election 2024 7th Phase Voting
इससे पहले 6 फेज में 485 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। आज 57 सीटों पर वोटिंग के बाद सभी 542 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। जिसमे एक सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।
सीएम योगी ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए आज मतदान किया।
आप सांसद राघव चड्डा ने डाला वोट
आप सांसद राघव चड्डा सातवें चरण के लिए आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत साहिबजादा अजीत सिंह नगर के लखनौर में अपना वोट डाला।
Lok Sabha Election 2024 7th Phase Voting
इस चरण में नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनीष तिवारी, कंगना रनौत, मीसा भारती, अभिषेक बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
अब तक किस चरण में कितना मतदान
- पहला चरण: 66.14%
- दूसरा चरण: 66.71%
- तीसरा चरण: 65.68%
- चौथा चरण: 69.16%
- पांचवां चरण: 62.20%
- छठा चरण: 63.37%
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज शाम को मतदान की समाप्ति के बाद एग्जिट पोल जारी मकर दिए जायेंगे। जिसके साथ ही देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महा पर्व थम जायेगा। जिसके बाद केंद्र में अगली सरकार का अनुमान लगेगा। इस महापर्व के नतीजे की घोषणा 4 जून को किया जायेगा।