AB News

Lok Sabha Election 2024 : आज जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट, शेष सीटों पर उम्‍मीदवारों के तय होंगे नाम

Lok Sabha Election 2024

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची बीते शुक्रवार को जारी कर दी गई थी। इस सूची में 39 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल थे। जिसमे कांग्रेस के बड़े नामों में राहुल गांधी के साथ ही भूपेश बघेल और शशि थरूर का नाम भी शामिल था। कांग्रेस की यह सूची भाजपा की 195 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक हफ्ते से भी कम वक्‍त में जारी की गई।

READ MORE – VIRAL NEWS : शख्स के गले में घुसा जोंक, कर रहा था खून की उल्टी, रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले का हुआ खुलासा

Lok Sabha Election 2024

आज रविवार को कांग्रेस की दूसरी सूची आने की संभावना है। जिसमे दूसरे चरण में शेष बचे पांच प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं।कांग्रेस पार्टी इन सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद फैसला ले सकती है। इसको लेकर स्क्रीनिंग कमेटी ने पैनल बनाकर आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी थी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

READ MORE – MAHTARI VANDANA YOJANA : खुशखबरी…… खुशखबरी…… PM नरेंद्र मोदी आज ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

Exit mobile version