Lok Sabha Election 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक देशभर में चार चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पांचवें चरण का मतदान कल यानी 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिसके तहत शनिवार शाम छह बजे इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया।
मतदान सोमवार सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, ओडिशा की पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होना है। इस चरण में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Lok Sabha Election 2024
इस चरण में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में उतरे हैं। तो वही रायबरेली से वायनाड सांसद राहुल गांधी भी चुनावी मैदान में उतरे है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पांचवें चरण में 695 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 12% हैं।
पांचवें चरण में जिन 49 सीटों पर मतदान होना है, इनमें से 40 से अधिक सीटें एनडीए के पास हैं। इस चरण की सीटों में चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं ने तुष्टिकरण, वंशवादी राजनीति, राम मंदिर, नागरिकता के मुद्दों पर जोर देकर INDIA ब्लॉक की पार्टियों द्वारा पेश की गई चुनौती को रोकने की पूरी कोशिश की थी।
Lok Sabha Election 2024
तो वहीं कांग्रेस और अन्य INDIA ब्लॉक की पार्टियों ने भाजपा पर अपनी हिंदू-मुस्लिम राजनीति के साथ मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने और बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने का आरोप लगा आरक्षण और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर आक्रामक रहे।
पांचवें चरण में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस के राहुल गांधी रायबरेली सीट से, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट से, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह, राजद नेता और पार्टी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से, हाजीपुर से चिराग पासवान, मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला बारामूला से चुनावी मैदान में उतरे है।
Lok Sabha Election 2024
बता दें कि पिछले चार चरणों में लगभग 60 से 69 प्रतिशत मतदान हुआ है। 7 मई को 96 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चौथे चरण के मतदान में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अब तक का सबसे अधिक है।
पांचवे चरण में इन राज्यों में होगा मतदान
- उत्तर प्रदेश: लखनऊ, मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी,
- फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।
- महाराष्ट्र: धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।
- बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनीस मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।
- ओडिशा: बरगढ़स सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।
- झारखंड: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।
- पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।
- जम्मू-कश्मीर: बारामूला।
- लद्दाख