spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Bihar Assembly Elections 2025 : बीजेपी ने जारी की पहली सूची…! 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल…यहां देखें जंबो List

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections 2025 : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है,...

Latest Posts

Lok Sabha Chunav 2024 : मप्र में आचार संहिता के दौरान 100 करोड़ से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त

Lok Sabha Chunav 2024

भोपाल। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने ने बताया कि 16 मार्च से 10 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रुपए नगद राशि सहित 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रुपए मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर मदिरा भी शामिल है, जिसका मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13 हजार 47 रुपए है।

READ MORE – CAR FIRE IN KORBA : चलती कार में लगी भीषण आग, चालक और कार सवार ने कूदकर बचाई जान

इसी तरह 19 करोड़ 41 लाख 46 हजार 215 रूपये मूल्य के 14 हजार 780 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 40 लाख 40 हजार 623 रुपए मूल्य की 437 किलोग्राम से अधिक कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं। साथ ही 36 करोड़ 9 लाख 56 हजार 125 रुपए मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंट्स आदि) भी जब्त की गई हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.