Leopard Caught Again In Bahraich
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में 5 दिन दो हमले करने वाला खूंखार तेंदुआ पकड़ा गया। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए बकरी बांधकर पिंजरा लगाया था। बुधवार देर रात कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम कतर्नियाघाट के रेंज कार्यालय पहुंची और तेंदुए को पिंजरे समेत ऑफिस ले आई। वहीं तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद घने जंगल में छोड़ा जाएगा।
Leopard Caught Again In Bahraich
बता दें कि सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के आतंक से पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। पांच दिन पूर्व तेंदुआ घर में घुसकर 13 वर्षीय बालिका साईबा को घायल किया था। जिसके बाद मंगलवार की देर रात को वृद्ध महिला 80 वर्षीय रहमाना को घर में घुसकर हमला कर दिया था।
घायल वृद्धा को इलाज के मोतीपुर सीएचसी ले जाया गया, वृद्धा के पैर में घाव है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। हमले के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की।