legendary Singer Alka Yagnik
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। 20 मार्च 1966 को कोलकाता में जन्मी अलका याग्निक पिछले चार दशकों से हिंदी सिनेमा में अपनी सुरीली आवाज और बेमिसाल गायकी से श्रोताओं के दिलों पर राज कर रही हैं।
बता दें कि अलका याग्निक ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म ‘पायल की झंकार’ से की थी, लेकिन उन्हें पहली बड़ी पहचान फिल्म ‘लावारिस’ (1981) के गाने ‘मेरे अंगने में’ से मिली। इसके बाद 1988 में फिल्म ‘तेजाब’ का सुपरहिट गाना ‘एक दो तीन’ उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बना। इस गाने ने उन्हें न सिर्फ जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई, बल्कि पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया।
legendary Singer Alka Yagnik
सम्मान और उपलब्धियां
- अलका याग्निक को अब तक 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।
- वे हिंदी सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली प्लेबैक सिंगर हैं।
- उन्होंने हिंदी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
पर्सनल लाइफ भी रही सुर्खियों में
अलका याग्निक की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने साल 1989 में बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। दोनों की एक बेटी सायशा कपूर हैं।
खास बात यह है कि अलका और नीरज पिछले 31 सालों से अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं। नीरज कपूर का कारोबार शिलॉन्ग में है, जबकि अलका मुंबई में रहती हैं। बावजूद इसके, दोनों अपने रिश्ते को मजबूती से निभा रहे हैं और एक लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं।
अलका याग्निक के गाए गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसे अनगिनत गानों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
READ MORE – Nashik Double Murder Case : रंग पंचमी पर नासिक में डबल मर्डर, NCP नेता और भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या