LAND SLIDE IN WAYANAD : वायनाड में कुदरत के कहर से मौत का तांडव जारी, अब तक 151 की मौत, 3000 को बचाया, स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश की चेतावनी, पीएम ने पीड़ितों को दिया राहत कोष

LAND SLIDE IN WAYANAD : वायनाड में कुदरत के कहर से मौत का तांडव जारी, अब तक 151 की मौत, 3000 को बचाया, स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश की चेतावनी, पीएम ने पीड़ितों को दिया राहत कोष

LAND SLIDE IN WAYANAD

वायनाड। केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण कुदरत अपना कहर बरसा रही है। बीते मंगलवार को भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में हुए भूस्खलन से कई गांव पानी में बह गए। इस भूस्खलन में अभी तक 151 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए। साथ ही कई लोगों के लापता होने की आंशका जताई गई है।

read more – CHHATTISGARH CRIMES : छत्तीसगढ़ में 3 साल की मासूम की इलाज के दौरान मौत, पानी समझकर पी ली थी शराब

सेना और एनडीआरएफ की टीमें चालियार नदी और जंगल में लोगों की तलाश कर रही हैं। केरल में अगले 48 घंटे में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। लोगों को चेतावनी दी गई है और सावधान रहने को कहा गया है। 94 शव मेप्पडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए थे। इनमें से 11 की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यहां से 52 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वही राज्य सरकार द्वारा दो दिन स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित की गई है। पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के वायनाड जाने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम के कारण दोनों ने दौरा रद कर दिया है।

LAND SLIDE IN WAYANAD

राहत बचाव के कार्य में सेना की मदद ली जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही आपदा में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को 2 लाख रुपये की राशि और साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

हर तरफ बर्बादी का मंजर
  • प्राकृतिक सौंदर्य वाले केरल के इस पहाड़ी क्षेत्र में अब चारों तरफ तबाही है।
  • बचावकर्मियों को नदियों और कीचड़ से लोगों के क्षत-विक्षत अंग मिल रहे हैं।
  • मंगलवार सुबह पहाड़ी दरकने की घटनाएं उस समय हुई जब लोग नींद में थे।
  • पहला भूस्खलन रात करीब 2 बजे हुआ। तड़के सवा 4 बजे अगला सैलाब आया।
  • रिहायशी इलाकों समेत चारों तरफ पानी और मलबा ही नजर आ रहा है।
  • कई वाहन पानी में बहते नजर आए। कई लोग सोते-सोते ही बाढ़ में बह गए।
  •  आर्मी, नेवी और एनडीआरएफ ने राहत कार्य में मोर्चा संभाल लिया है। केरल सरकार की ओर से मांग किए जाने के बाद कन्नूर के एझिमाला नेवल एकेडमी की नेवी रिवर क्रॉसिंग टीम को भी राहत और बचाव में लगने को कहा गया है।
  • मौसम विभाग ने जहां 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पथनमथिट्टा, अलापुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • केएसईबी से बांधों के क्षमता से ज्यादा भरने की सूचना मिली है। इडुक्की में जलस्तर 52.81 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे चिंता बढ़ गई है। वायनाड के बाणासुर सागर बांध में जलस्तर 83.26 फीसदी बढ़ा है।

read more – NOIDA HOUSE FIRE DUE TO BLAST : नोएडा में भीषण अग्निकांड में तीन मासूम बच्चियों की जिंदा जलकर मौत, झुलसे पिता

Breaking News National News and Politics