AB News

Lalbaugcha Raja 2024 : महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी से पहले लाल बाग के राजा की पहली झलक, 16 करोड़ का मुकुट बना आकर्षण केंद्र, भक्तों के लिए 15 दिनों तक टोल फ्री

Lalbaugcha Raja 2024

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में गणपति जी का भव्य मंदिर है, जिसे लाल बाग के राजा के नाम से जाना जाता है। हर साल भारी मात्रा में श्रद्धालु लाल बाग के राजा की झलक देखने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। इस साल भी गणेश चतुर्थी के से पहले लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आई है।

read more – Satluj Express : लुधियाना में सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव से 3 मासूमों का फूटा सिर

आप को बता दें कि मुंबई के लालबागचा राजा के मस्तक पर 16 करोड़ का मुकुट आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मुंबई में लालबाग का राजा सबसे मशहूर गणेश मंडल है। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम रहती है। बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन करने के लिए आते है।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर को मनाया जाएगा। आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक, लाखों मुंबईवासी प्रतिष्ठित मूर्ति की एक झलक पाने के लिए हर साल लालबाग की लंबी कतारों में खड़े होते हैं। तो वही गणेशोत्सव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार 5 सितंबर से 19 सितंबर तक सभी गणेश भक्तों के लिए टोल टैक्स माफ करने का एलान किया है।

इसकी घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की। यह छूट मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग, मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के तहत अन्य सड़कों पर टोल बूथों पर लागू होगी।

 

Exit mobile version