spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Lalbaugcha Raja 2024 : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा को भेंट किया 20 किलो सोने का मुकुट, करोड़ों का मुकुट आकर्षण का केंद्र

Lalbaugcha Raja 2024

मुंबई। गणेश महोत्सव से पहले देशभर में इस उत्सव की जोरदार तैयारियां की जा रही थी। इन तैयारियों के बीच गुरुवार को पहली बार मुंबई के सबसे प्रसिद्ध लाल बाग चा राजा की पहली झलक भी सामने आई हैं। बता दें कि मुंबई के इस लाल बाग चा राजा की एक झलक पाने के लिए देश और दुनिया के भक्त आते हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियां बप्पा के दरबार में मत्था टेकती हैं।

read more – Boeing Starliner returns to Earth : आखिर क्यों सुनीता और बुच के बिना स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा, रेगिस्तान में हुई लैंडिंग, देखिये वीडियो

इसी कड़ी में देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल रिलायंस फाउंडेशन के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी लाल बाग चा राजा को 20 किलो सोने का मुकुट भेंट की है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ लालबागचा राजा की मूर्ति के अनावरण के बाद विशाल मुकुट पहनाया गया। बता दें कि मुकुट का वजन 20 किलोग्राम है।

Lalbaugcha Raja 2024

वही इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लाल बाग के राजा का यह मुकुट यहां आने वाले भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल लालबागचा राजा का गणेशोत्सव मना रहा है।

हाल में अनंत अंबानी राधिक मर्चेंट से शादी की है। इसके बाद यह दोनों का पहला गणेश महोत्सव है। अपनी शादी के बाद अनंत अंबानी लाल बाग चा राजा में 20 किलो सोने का मुकुट दान किया है। तो वही अनंत अंबानी की ओर से भेंट किए गए इस मुकुट की चर्चा हर तरफ हो रही है।

Lalbaugcha Raja 2024

बता दें कि लाल बाग चा राजा मंडल से अंबानी परिवार पिछले वर्ष ही जुड़ा था। इसके बाद से ही इस मंडल को अंबानी परिवार की ओर से करोड़ों रुपए का दान किया जा चुका है। अंबानी परिवार विसर्जन यात्रा के दौरान भी जुलूस में शामिल रहता है।

लालबागचा राजा दर्शन का समय
  • दर्शन: सुबह 5:00 बजे – रात 11:00 बजे
  • सुबह की पूजा: सुबह 6:00 बजे – सुबह 7:00 बजे
  • सुबह की आरती: सुबह 7:00 बजे – सुबह 7:15 बजे
  • दोपहर की पूजा: दोपहर 1:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे
  • दोपहर की आरती: दोपहर 1:00 बजे – दोपहर 1:15 बजे
  • शाम की पूजा: शाम 7:00 बजे – रात 8:00 बजे
  • शाम की आरती: शाम 7:00 बजे – शाम 7:15 बजे

read more – Super Typhoon Yagi : चीन में आया 350KM की रफ्तार से चक्रवाती तूफान, 10 लाख लोग बेघर, 2 की मौत, 100 घायल, कैसा होगा इसका भारत पर असर

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.