spot_img
Friday, November 28, 2025

OSD Removed : बड़ा प्रशासनिक बदलाव…! मंत्री टंक राम वर्मा के निजी सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा हटाए गए…आदेश जारी यहां देखें

रायपुर, 27 नवंबर। OSD Removed : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टर टंक राम वर्मा के पर्सनल एस्टैब्लिशमेंट...

Latest Posts

KORBA SECL NEWS : SECL कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी

KORBA SECL NEWS

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कहे जाने वाले कोरबा जिले के एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान ने शुक्रवार रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जवान ने मौत से पहले 10 राउंड फायर किया था।

फिलहाल जवान के सुसाइड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसइसीएल के अधिकारी और पुलिस के अफसर मौके पर पहुँच गए। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। बता दें कि एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल्स नियोजित है।

KORBA SECL NEWS

जवान आजाद सिंह की शुक्रवार रात खदान की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि जवान ने खदान के कोल स्टॉक नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही त्रिपुरा राइफल्स व एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर होने से घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है।

इस घटना के बाद से खदान में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बड़ी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल जांच उपरांत ही पूरी घटना की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी कि जवान ने किन परिस्थितियों में इतना घातक आत्मघाती खत्म उठाया है।

READ MORE – Gold-Silver Price : पहली बार सोना पंहुचा 77 हजार के पार, चांदी में भी तेजी, जानिए क्या है आप के शहर का नए रेट

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.