Korba Road Accident
कोरबा। कोरबा जिले के पास तारा घाटी के मोरगा चौकी में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर से भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए है। जिसमे कुछ लोगो को गंभीर रूप से छोटे आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Korba Road Accident
वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास लगभग 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।