Korba Road Accident : कोरबा में बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत में कई लोग घायल,  20 फीट गहरी खाई में गिरे वाहन

Korba Road Accident : कोरबा में बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत में कई लोग घायल, 20 फीट गहरी खाई में गिरे वाहन

Korba Road Accident

कोरबा। कोरबा जिले के पास तारा घाटी के मोरगा चौकी में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर से भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

read more – Korba News : कोरबा में दंतैल हाथी का आतंक, सैर पर निकली महिला पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए है। जिसमे कुछ लोगो को गंभीर रूप से छोटे आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Korba Road Accident

वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास लगभग 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

read more – Nag Panchami 2024 : नागपंचमी क्यों मानते है जानिए पूजा, विधि, महत्व, इस दिन भूल से भी न करना ये काम, जानिए क्यों नागपंचमी के दिन चूल्हे पर नहीं बनती रोटी?

Breaking News News and Politics राज्य खबर