KORBA NEWS : कोरबा में खूंखार भालू के हमले से युवक की मौत

KORBA NEWS : कोरबा में खूंखार भालू के हमले से युवक की मौत

KORBA NEWS

कटघोरा। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर खूंखार भालू ने हमला कर नोच-नोचकर मार डाला। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी मवेशियों को चराने गया था। बताया जा रहा है कि युवक जंगली भालू को देखने के लिए गया हुआ था। इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। वहीं भालू के हमले से एक मवेशी की भी मौत हो गई है। यह मामला जटगा चौकी थाना के ग्राम पंचायत बासिन का है। मिली जानकारी के मुताबिक ​​​​​​मृतक का नाम ईश्वर धंनवार (38) पिता देवराज धंनवर है।

READ MORE – Abbas Ansari Bail : मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ग्राम पंचायत आमलीकुंडा निवासी ईश्वर धंनवार हर रोज की तरह अपनी गाय-बकरी चराने गया हुआ था। बासीन परिसर के जंगल में छापर खोला के पास भालू का नाला किनारे गुफा है। युवक भालू को देखने के लिए गुफा में चला गया। भालू के दो बच्चे होने से काफी आक्रामक थी। भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था।

वहीं भालू ने उसके सिर और पैर को पूरी तरह नोच डाला था। दोपहर बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजन ढूंढने पहुंचे। जंगल में वह घायल हालत में पड़ा हुआ था। जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत की मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को मिली। जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

READ MORE – Israel Attacks Gaza : गाजा में इजरायल ने किया हवाई हमला, 33 लोगों की मौत, कई घायल

Breaking News News and Politics राज्य खबर