Korba News : कोरबा की फैक्ट्री में दलित युवकों पर बर्बरता, चोरी का आरोप लगाकर कपड़े उतार लगाया करंट, वीडियो वायरल

Korba News : कोरबा की फैक्ट्री में दलित युवकों पर बर्बरता, चोरी का आरोप लगाकर कपड़े उतार लगाया करंट, वीडियो वायरल

Korba News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से काम करने लाए गए, दो दलित युवकों के साथ अमानवीय अत्याचार किया गया। घटना 14 अप्रैल 2024 को कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खपराभट्ठा बुधवारी स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में घटी।

read more – Arijit Singh Show : इंदौर में मचेगा म्यूजिक का धमाल, आज शाम गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, C-21 ग्राउंड पर होगा ग्रैंड कॉन्सर्ट

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा के गुलाबपुरा क्षेत्र के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को काम के बहाने फैक्ट्री में लाया गया था। जब अभिषेक ने मालिक से एडवांस मांगा और वापस लौटने की बात कही, तब उस पर झूठा चोरी का आरोप लगाया गया। इसके बाद कथित ठेकेदार छोटू गुर्जर और मुकेश शर्मा द्वारा दोनों युवकों के कपड़े उतारकर उन्हें करंट वाले तार से छुआया गया और बेरहमी से पीटा गया।

Korba News

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें पीड़ित युवक रोते हुए अपने पिता को बुलाने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला की आवाज और ठेकेदार का यह अमानवीय कथन भी सुना गया — “मर जाएगा तो घर ले चलेंगे।”

पीड़ित युवक कोरबा से किसी तरह भागकर अपने गांव पहुंचे और गुलाबपुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहां से शून्य पर प्रकरण दर्ज कर मामले को कोरबा ट्रांसफर किया गया। कोरबा सिविल लाइन पुलिस ने मामले में SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम और अन्य गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोरबा थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Korba News

इस घटना से जुड़े मुख्य मुद्दे:
  • जातिगत अत्याचार और दलित उत्पीड़न
  • प्रवासी मज़दूरों के अधिकारों का उल्लंघन
  • मानवाधिकार हनन और अमानवीयता की चरम सीमा
  • कानून और प्रशासन की जिम्मेदारी

read more – Kondagaon Accident : कोंडागांव सड़क हादसा या साजिश? बीजेपी नेता की कार से टक्कर में कांग्रेस नेता की मौत, राजनीतिक बवाल तेज

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर वायरल