Korba Ganja Smuggling Case : कोरबा में करोड़ों की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 500 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Korba Ganja Smuggling Case : कोरबा में करोड़ों की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 500 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Korba Ganja Smuggling Case

हाइलाइट्स

  • 500 किलो से अधिक गांजा बरामद, अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक
  • उड़ीसा से लोड कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था गांजा
  • पुलिस ने ट्रक कंटेनर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
  • सिंडिकेट और मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

कोरबा/कटघोरा। कोरबा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। यह गांजा उड़ीसा से लोड कर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था।

read more – Blood Cancer : भारत की मेडिकल साइंस में क्रांति, ब्लड कैंसर के खिलाफ स्वदेशी हथियार, एक नई सुबह, एक नई उम्मीद…

पुलिस ने कटघोरा थाना क्षेत्र के कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर कंटेनर को रोककर गांजे की खेप बरामद की और ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को इस तस्करी की सूचना पहले से मिली थी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी की और सोमवार शाम सुतर्रा के पास कंटेनर को पकड़ा। जब्त गांजे की बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन मास्टरमाइंड है और किस सिंडिकेट से यह खेप जुड़ी है। एसपी तिवारी ने कहा है कि इस पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। कोरबा में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी है।

read more – Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मंथन का दौर, हार की हैट्रिक के बाद 19 मार्च को होगी बड़ी समीक्षा बैठक

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर