spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

KORBA ELEPHANT UPROAR : कोरबा में एक बार फिर गजराज का आतंक, दंतैल हाथी ने पांच गौवंशों को उतारा मौत के घाट, अन्य 3 घायल

KORBA ELEPHANT UPROAR

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में लगातार गजराजों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वही ख़बरों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात झूण्ड से अलग हुए एक दंतैल हाथी ने यहां के पसान रेंज के अड़सरा बीट अंतर्गत बरबटपारा नामक गांव में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हुए 5 गौवंशों को मौत के घाट उतार दिया।

read more – One Nation One Election : NDA 3.0 के 100 दिन पूरे होने पर आई बड़ी जानकारी, जल्द लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’, जल्द शुरू किया जाएगा जनगणना की प्रक्रिया…

जबकि 3 अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में इन दिनों 48 गजराज का दल विचरण कर रहा है।

KORBA ELEPHANT UPROAR

वही इस दल में शामिल एक दंतैल हाथी बीती रात झूण्ड से अलग हो गया और पसान रेंज के जलके सर्किल होते हुए अड़सरा में प्रवेश कर वहां के बरबटपारा में घर के बाहर बंधे विजय व वेद कुमार नामक दो ग्रामीणों के गाय व बैलों पर हमला कर 5 गौवंशों को मौत के घाट उतार दिया।

इसकी जानकारी पीडित ग्रामीणों द्वारा दिये जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घायल बैलों का उपचार कराया। दंतैल हाथी ने हमला रात 2 बजे के लगभग किया। दंतैल का उत्पात इतने में ही नहीं थमा बल्कि पसान गांव में पहुंचकर खेतों में लगे फसल को भी रौंद कर नष्ट डाला है।

read more – Chhattisgarh Congress Committee : छत्‍तीसगढ़ पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कांग्रेस में बदलेंगे पुराने चेहरे, नए को मिलेगा मौका

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.