spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Korba Crime News : नाबालिग लड़की ने सऊदी अरब से मिलने आए अपने प्रेमी के किए 17 टुकड़े, स्कूल बैग और बोरी में भरकर फेंका शव

Korba Crime News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले में टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी रजा खान के साथ मिलकर पहले प्रेमी मो. वसीम अंसारी को मौत के घाट उतारा था, फिर लाश को 17 टुकड़ों में काटकर स्कूली बैग और बोरे में भरकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया था।

read more – ASSEMBLY BY POLLS RESULT 2024 : आज होगी 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना, देखिये किसकी किस्मत का खुला ताला

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि लड़की ने यह साजिश पैसों की लालच में रची थी। इसके लिए उसने सऊदी अरब से ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।

Korba Crime News

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के पाली-चैतमा निवासी 16 साल की लड़की और झारखंड के रांची में रहने वाले वसीम अंसारी (26) की सोशल मीडिया पर पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर प्यार। दोनों एक दूसरे को तकरीबन साढ़े 3 साल से जानते थे।

फिर वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड से बिलासपुर पहुंचा।

वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। वही पहले से साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। जहा उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया।

Korba Crime News

हमले के बाद वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपित लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काटकर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने फोन पे के माध्यम से तीन लाख रूपये ट्रांसफर कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.