spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Kolkata Rape-Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर केस में जूनियर डॉक्टरों में हड़ताल खत्म करने का किया एलान, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

Kolkata Rape-Murder Case

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध प्रदर्शन में 41 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने का एलान किया है। मिली जनकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

read more – Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे शनिवार, 21 सितंबर से ड्यूटी जॉइन करेंगे। हालांकि, आंशिक रूप से उनकी हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टरों ने कहा कि न्याय के लिए हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। हम बंगाल सरकार को एक हफ्ते का समय दे रहे हैं। अगर इस दौरान हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर से हड़ताल शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, जूनियर डॉक्टरों की तरफ से शुक्रवार दोपहर 3 बजे स्वास्थ्य भवन से सीबीआई दफ्तर तक जुलूस निकाला जाएगा।

Kolkata Rape-Murder Case

शनिवार से जूनियर डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी में रहेंगे। जूनियर डॉक्टर तुरंत ओपीडी में शामिल नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर वे स्वास्थ्य भवन से वापस अपने कॉलेज जाएंगे और एसओपी तय करेंगे। फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उससे यह पता चला है कि डॉक्टर सीधे ओपीडी में शामिल नहीं होंगे। बल्कि शुक्रवार दोपहर वे स्वास्थ्य भवन से वापस अपने कॉलेज जाएंगे और एसओपी तय करेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि वे सीबीआई से सवाल करेंगे की अभी आरजी कर केस को हल करने में कितना समय लगेगा।

मुख्यमंत्री ने उठाए सुरक्षा के कदम
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया है। हालांकि, खुद मुख्यमंत्री ने अंतिम बैठक में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि मुख्य सचिव ने डॉक्टरों के साथ मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें ड्यूटी रूम्स, सीसीटीवी, और महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती शामिल है।

Kolkata Rape-Murder Case

इसके अलावा, अस्पतालों में रात में निगरानी के लिए मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी। गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त की रात नाइट ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है और मुख्य आरोपी संजय रॉय समेत आरजी कर अस्पताल से पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत एक एसएचओ को भी गिरफ्तार किया है।

मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। तो वहीं देशभर में हड़ताली डॉक्टरों से सुप्रीम कोर्ट ने काम पर लौटने का आग्रह किया था, जिसके बाद कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स को छोड़कर बाकी सभी ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी थी।

read more – CG BREAKING : बलौदाबाजार सामूहिक हत्याकांड में CM साय ने की 10 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान, पीड़ित परिवार से की बातचीत

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.