Kolkata Rape-Murder Case
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 9 अगस्त को आरजी मेडिकल कॉलेज में हुए ट्रेनी पीजी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना से पूरा देश आक्रोश में हैं। इस घटना बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। वही देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इस मामले को लेकर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया में जमकर विरोध किया हैं।
दरअसल, इस घटना के बाद कई डॉक्टर्स न्याय की मांग करते हुए सड़को पर प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे मेडिकल फैसिलिटी पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी बीच दिग्गज बॉलीवुड सेलेब्स ने मामले पर सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की है।
Kolkata Rape-Murder Case
बंगाली होते हुए सिर खड़ा करने की हिम्मत नही
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए घटना के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटी का भी गुस्सा सोशल मीडिया के जमकर फूट रहा हैं। पश्चिम बगांल से भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मिथुन ने कहा- आज बंगाली होते हुए अपना सिर ऊंचा करके खड़ा होने की हिम्मत नहीं हो रही है। मैंने कई बार यह बात कही है कि थी आने वाले समय में पश्चिम बंगाल के हालात और खराब होंगे। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी सहानुभुति है। सरकार से कहूंगा कि जो भी इस वारदात में शामिल है, उसे सख्त सजा दी मिले।
डॉक्टर्स के हड़ताल से जरूरतमंद लोगों को परेशानी
वहीं इल घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, डॉक्टर्स के पेशे का सम्मान रखते हुए उनकी मांगे जायज हैं। लेकिन डॉक्टरों का सड़कों पर उतरना कोई अच्छी बात नहीं है। सरकार और समाज को इसका ध्यान रखना चाहिए।सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स से एक विनती है कि इससे गरीबी और जरुरतमंद लोगों को नुकसान पहुंचेगा, जिन्हें तुरंत इलाज की जरुरत है वो पीड़ित हो सकते हैं।
वही कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल में वायरल हुआ था- काश मैं लड़का होती