spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

Kolhapur Accident : महाराष्ट्र विधानसभा में चुनावी जीत के जश्न में डूबे जुलूस में भड़की आग, भीषण आग में कई लोग घायल

Kolhapur Accident

चांदगढ़। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को सामने आने के बाद राज्य के चांदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कोल्हापुर की चांदगढ़ विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदर के रूप में शिवाजी पाटिल ने जीत हासिल की। जिसके बाद रात को शिवाजी पाटिल अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मना रहे थे तभी अचानक से आग लग गई जिसमें खुद पाटिल भी घायल हो गए।

वहीं जुलूस में शामिल कुछ महिलाएं भी घायल हो गयी है। घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आग लगने की घटना उस समय हुई जब कुछ महिलाएं महगांव में शिवाजी पाटिल की जीत के बाद उनकी आरती कर रही थीं। इसी दौरान एक क्रेन से बड़ी मात्रा में ‘गुलाल’ उनकी ‘आरती’ की थालियों पर गिर गया, जिसके कारण आगजनी की धटना घटित हो गयी। हालांकि, इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। बता दें कि शिवाजी पाटील बीजेपी से बागी उम्मीदवार हैं।

read more – Sambhal Jama Masjid : यूपी के जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उग्र भीड़ ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया हवाई फायर, आंसू गैस छोड़ी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.