AB News

Khandwa Mashal Julus Accident : एमपी के खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ निकले मशाल जुलूस में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे, 12 की हालत गंभीर

Khandwa Mashal Julus Accident

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में गुरुवार की देर रात एक मशाल जुलूस के दौरान आग लगने से 50 से ज़्यादा लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह हादसा घंटाघर चौक पर मशाल जुलूस के समापन के दौरान हुआ।

जिसमे कुछ मशालें उल्टी हो जाने से आग भड़क गई और आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां घायलों से बात कर उनका हाल जाना और घटना की जानकारी ली। यह जुलूस आतंकवाद के खिलाफ निकाला गया था।

भाजपा के नेता इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। खबरों के मुताबिक जुलूस में एक हजार से ज्यादा मशालें थीं। इनमें से 200 मशालें जलाई गईं थी। मशाल में लकड़ी का बुरादा और कपूर का चूरा था, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। मशाल जुलूस का आयोजन राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने किया था।

READ MORE – IMD Weather Alert In 14 Districts : मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे का जारी किया अलर्ट, यूपी-बिहार तापमान गिरने से जीरो रही विजिबिलिटी

Exit mobile version