Kenja Naxalite Manwa Mata campaign
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा के पीड़ित परिवारों के लिए राज्य सरकार ने “केंजा नक्सली मनवा माटा” अभियान की शुरुआत की है, जिसका मतलब है “सुनो नक्सली हमारी बात।” इस अभियान के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों को दिल्ली भेजा गया है, जहां पर वे जंतर मंतर के सामने न्याय की गुहार लगा रहे हैं और नक्सलियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहें हैं।
केंजा नक्सली मनवा माटा अभियान की शुरुवात
जानकरी के मुताबिक राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि बस्तर शांति समिति के बैनर तले ये परिवार अपनी दर्दनाक कहानियों को साझा कर रहे हैं, ताकि लोग नक्सलवाद की समस्या के प्रति जागरूक हों और केंद्र सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करके पूरी तरह नक्सलवाद को खत्म कर दें।
Kenja Naxalite Manwa Mata campaign
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा से पीड़ित लोग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और सुदूर अंचलों में रहने का अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनकी आवाज देश और दुनिया तक पहुंचे। उन्होंने अपनी कहानियों के माध्यम से बताया कि वे किस तरह नक्सलवाद की समस्या का सामना कर रहे हैं।


