Kedarnath Helicopter Crash : चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा, केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

Kedarnath Helicopter Crash : चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा, केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक

Kedarnath Helicopter Crash

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ से फाटा की ओर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक दो साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

मृतकों की पहचान श्रद्धा राजकुमार जायसवाल, काशी, राजकुमार सुरेश जायसवाल, विक्रम, विनोद देवी, तुष्टि सिंह और पायलट राजवीर सिंह चौहान के रूप में हुई है।

Kedarnath Helicopter Crash

घटना की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। हालांकि अभी तक हादसे के ठोस कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच जारी है।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा—”जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

पहले भी हो चुके हैं हादसे
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर यह पहला हादसा नहीं है।
  • 7 जून को एक और हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उसमें सभी यात्री सुरक्षित रहे थे।

Kedarnath Helicopter Crash

बता दें कि पिछले महीने केदारनाथ में एक मरीज को लाने आए एम्स ऋषिकेश के हेलीकॉप्टर की भी आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस दौरान विमान का पिछला हिस्सा टूट गया था, हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

इन लगातार हो रही घटनाओं ने हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस हादसे की जांच किस दिशा में जाती है और इसके बाद हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन को लेकर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं।

 

 

 

National