spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Kawasi’s taunt to the Center on Kejriwal: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

Kawasi’s taunt to the Center on Kejriwal

रायपुर। देश में एक ही पार्टी एक ही आदमी राज करना चाहता है। यह चुनाव का माहौल है पूरे देश की जनता देख रही है। आप महंगाई बेरोजगारी के मुद्दो पर गुमराह कर रही है। विपक्ष नेताओं को ED CD में बंद करो या पार्टी ज्वाइन करो।

पार्टी ज्वाइन करते ही उस नेता पर कोई घोटाला नहीं रहता। यह दबाव की राजनीति है। आजाद हिंदुस्तान में पहली बार यह चल रहा है। ये ज्यादा दिन नहीं चलेगा आने वाले समय में यहा की जनता जवाब देगी।

Kawasi’s taunt to the Center on Kejriwal

दरअसल गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी चर्चा में बनी हुई है।शुक्रवार दोपहर दो बजे ED ने शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट से दस दिन के रिमांड की मांग की। जांच एजेंसी ने कोर्ट में सीएम को दिल्ली शराब नीति का मास्टरमाइंड बताया।

ED ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति को कर्ता धर्ता केजरीवाल थे। दो बार कैश ट्रांसफर हुआ। पहला ट्रांसजेक्शन 10 करोड़ और दूसरा 15 करोड़ दिए गए। सीएम केजरीवाल का पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव की फंडिंग मकसद था। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए का इस्तेमाल हुआ।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.