AB News

Kawardha Loharidih Case : लोहारीडीह कांड पर आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल….

Kawardha Loharidih Case

रायपुर। पिछले महीने 15 सितंबर को कवर्धा जिले के लोहारडीह में हुए कचरू साहू की हत्या को लेकर अब प्रदेश में सियासत तेज़ हो गई है। वहीं इस घटना को लेकर आज कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।

इस प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बता दें कि 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह में शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दी थी।

गांव वालों ने रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिया। इसके साथ ही प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया जायेगा।

read more – DEPUTY CM ARUN SAW : उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीडब्लूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों की लेंगे बैठक

 

Exit mobile version