spot_img
Friday, May 2, 2025

Raipur Road Accident : तेलीबांधा ब्रिज पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचला, चालक फरार

Raipur Road Accident रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह 5 से 6 बजे के...

Latest Posts

Kawardha case : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लोहारीडीह की घटना का निष्पक्ष न्यायिक जांच करने की मांग की

Kawardha case

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मांग करते हुए कहा कि लोहारीडीह गांव में हुई हत्याकांड और पुलिस बर्बरता की हाईकोर्ट के वर्तमान जज की देखरेख में न्यायिक जांच की जाए। राज्य सरकार मजिस्ट्रेट जांच कराकर पूरे मामले में लीपापोती करने में लगी हुई है। एसपी और कलेक्टर के खिलाफ उनके ही अधीनस्थ अधिकारी कैसे निष्पक्ष जांच कर सकते हैं? एसपी और कलेक्टर जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

प्रशांत साहू के पुलिस कस्टडी में हुई मौत और महिलाओं एवं पुरूषों के साथ अमानवीय कृत्य, बर्बरता, कानून के विपरीत कार्य के लिए जिम्मेदार एसपी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा लिया जाये। जेल में बंद लोहारीडीह के नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए, बेकसूर नागरिकों को तत्काल रिहा किया जाए।

Kawardha case

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोहारीडीह में कचरू साहू की हत्या के बाद पुलिस की मौजूदगी में रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में रघुनाथ साहू की हत्या हो गई और पुलिस की बर्बरता के चलते प्रशांत साहू की मौत हो गई है। पुलिस के अमानवीयकृत के चलते लोहारीडीह के 33 महिला और 69 पुरुषों के हर अंग में पुलिस की बर्बरता की निशानी साफ देखने को मिल रही है। प्रदेश में हो रही सारी घटनाएं गृहमंत्री की नाकामी के चलते हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था संभल नही रही है। प्रदेश में रोज आपराधिक घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री निवास से आधा किलोमीटर की दूरी में मरीन ड्राइव में रोज छेड़छाड़ और चाकू बाजी हो रही है, हत्या की घटना हो रही है। मुख्यमंत्री का एसपी कॉन्फ्रेंस का भी असर नहीं दिख रहा है।

Kawardha case

भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो। प्रदेश में महिला, बेटी, युवा, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। साहू समाज, निषाद समाज, पटेल समाज के लोगों पर हमला हो रहा है। सरकार की नाकामी के चलते हर समाज के लोग असुरक्षित हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सरकार संभल नहीं रहा है। 9 महीने में ही छत्तीसगढ़ में कई प्रकार से आपराधिक घटनाएं हो गई है। अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर भी आकर गोलियां चला रहे हैं, अपहरण हो रहा है, नशीले वस्तुओं की तस्करी हो रही है। हर वर्ग डरा सहमा हुआ है, अपराधी में बेखौफ घूम रहे हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.