AB News

Kawardha arson and murder case: आज छत्तीसगढ़ बंद, कवर्धा आगजनी और हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Kawardha arson and murder case

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में आगजनी हिंसा और हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया हैं कि गृहमंत्री अपने जिले को संभाल पा रहें हैं, ऐसे में वे राज्य कैसे संभालेंगे । इसके साथ ही, कांग्रेस ने विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग भी की हैं।

कांग्रेस ने लगाए राज्य सरकार पर आरोप

जानकारी के मुताबिक, लोहारीडीह में आगजनी और हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पूरे प्रदेश का बंद किया हैं। यह मामला 18 सितंबर को जेल में बंद आरोपी की मौत के बाद तूल पकड़ गया। मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल कांग्रेसी नेताओं ने बंद का ऐलान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी हैं। उन्होंने कवर्धा कांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि प्रदेश में सुबह 9 से 3 बजे तक बंद रहेगा।

Chhattisgarh Bandh 2024 : लोहारीडीह कांड पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान

Kawardha arson and murder case

प्रदेश के इन जिलों में दिखा असर

शहरों मे अधिकांश दुकानें बंद कर दी गई हैं। स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। वही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ का बंद का असर इन जिलों कवर्धा कोंडागांव, सूरजपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और रायपुर में दिखाई दे रहा हैं। कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों में घूमकर दुकानें बंद करा रहे हैं। कांग्रेस के बंद को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस की कही भी नही देखी जा रही हैं।

RUCKUS IN KAWARDHA OVER MURDER : कवर्धा आगजनी कांड में 160 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 4 लोगों को बंधक बनाकर घर में लगाई आग

क्या था मामला

14 सिंतबर को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुदखुशी कर ली थी। हत्या के शक में लोहारीडीह के उपसरपंच को जिंदा जला दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 18 सिंतबर को एक आरोपी प्रशांत साहू की थाने में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और कवर्धा एसपी विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।

 

Exit mobile version