AB News

Kartik Purnima 2024 : आज कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Kartik Purnima 2024

रायपुर। हमारे सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का महत्व बहुत ही ज्यादा है। इस दिन कार्तिक मास का अंतिम का अंतिम स्नान होता है, इसी दिन देव दिवाली मनाई जाती है, सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक सिंह की जयंती मनाई जाती है, इस दिन पवित्र गंगा में स्नान-दान एवं भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की संयुक्त पूजा का भी विधान है।

read more – Bhopal News : 7 जिंदगियां बचाने वाले वारिस खान की CM ने की सराहना, एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की

आज पुरे देश में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान को लेकर नगर के मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं की भारी मात्रा में भीड़ उमड़ी। मुख्य पर्व की पूर्व संध्या पर सरयू के स्नान घाट से प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं।

Kartik Purnima 2024

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। उधर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन के साथ ही सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वाराणसी में गंगा घाटों पर भारी भीड़ है। हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व होता है।

दीपावली के बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ने देवताओं को त्रिपुरासुर नाम के राक्षस के आतंक से मुक्ति दिलाई थी जिसकी खुशी में बैकुंठ लोक में देवताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं। इसीलिए हर साल इस पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है।

Exit mobile version